6 लाख रुपये की लूट निकली फर्जी, एजेंट ने साथी के साथ मिलकर रची थी साजिश

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़

6 लाख रुपये की लूट निकली फर्जी, एजेंट ने साथी के साथ मिलकर रची थी साजिश

मथुरा के राया में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा।

थाना राया पुलिस, SOG, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई।

पुलिस ने अलीगढ़ निवासी कुलदीप सिंह और अजीत को किया गिरफ्तार।

आरोप है कि दोनों ने आपस में मिलकर 6 लाख रुपये हड़पने की बनाई थी योजना।

बैंक से 3-3 लाख रुपये निकालकर रकम साथी को सौंप दी थी।

इसके बाद मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा तोड़कर हाईवे पर लूट की झूठी कहानी बनाई और डायल 112 पर दी सूचना।

पुलिस ने ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूरी 6 लाख रुपये की रकम की बरामद।

संयुक्त पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5)/317(2) के तहत कार्रवाई शुरू की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर