वृन्दावन में नाविकों ने छह श्रद्धालुओं की बचाई जान

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा) वृन्दावन केशीघाट पर फिर बड़ा हादसा टला, नाविकों ने छह श्रद्धालुओं की बचाई जान

वृन्दावन। धर्मनगरी केशीघाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना स्नान के दौरान राजस्थान के जोधपुर से आए दो श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है, लेकिन निगरानी के अभाव में श्रद्धालु निर्धारित सीमा से आगे बढ़ जाते हैं। इसी दौरान राजस्थान निवासी केशव और जगदीश स्नान करते समय गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। श्रद्धालुओं को संकट में देख घाट पर मौजूद नाविक तुरंत यमुना में कूद पड़े और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने नाविकों की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते नाविक मदद के लिए नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

नाविक बलबीर निषाद ने बताया कि इससे पहले भी यमुना में डूब रहे चार अन्य श्रद्धालुओं को नाविकों ने नाव के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला था। इस प्रकार नाविकों की सतर्कता से अब तक छह लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं की निगरानी बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर