21, 22, 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार की ओर से आमजनमानस को सूचित किया जाता है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा सभी सम्बंधित अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य/जिला / तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ अथवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.qle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को दिनांक 31.05.2026 तक भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस सम्बंध में वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) इंचार्ज नं- 011-23115652, 011-23116464, 011-23115652, 011-23116465 व ईमेल speciallokadalat2026@sci.nic.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर