तमंचा दिखाकर बैग लूटने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा दिनांक 26.05.2026

थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में तमंचा दिखाकर वादी के बैग को लूटने वाले 04 अभियुक्तगण को ,01 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस , लूटे गये रुपयो में शेष बचे कुल 55000/- रुपये व मोटर साइकिल के साथ किया  गिरफ्तार ।

थाना फरह पुलिस टीम व स्वाट टीम मथुरा द्वारा दिनांक 25.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर लूट करने वाले मोटर साइकिल सवार 03 अभियुक्तगण 1. भवनेश पुत्र भजनलाल निवासी समोगर थाना बमरौली कटारा जिला आगरा 2. अंकित पुत्र छदामी लाल निवासी समोगर थाना बमरौली कटारा जिला आगरा 3. पवन उर्फ होरीलाल पुत्र बाचाराम निवासी समोगर थाना बमरौली कटारा जिला आगरा को करनपुर तिराहे थाना क्षेत्र फरह से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस व लूट के हिस्से में आये 40 हजार रुपये के साथ समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा उक्त घटना में शामिल 01 अन्य साथी अभियुक्त संजू उर्फ संजय पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम झुडावई थाना फरह जनपद मथुरा को परखम बंबा पुल की पुलिया के पास से लूट के हिस्से में आये 15 हजार रुपये के समय 23.20 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2),324(1),61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण  के विरूद्ध थाना फरह पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
संक्षिप्त विवरण - दिनांक 19.05.2026 को समय करीब सुबह 10.53 बजे ग्राम परखम से झुडावई आने वाले रास्ते में गौ ग्राम नहर के समीप एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र परखम का संचालन करने वाले वादी मुकदमा को 03 अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो ने तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया था जिसमें कुल 75000/- रुपये व बैक के कागजात थे । उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाना फरह पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 309(4) बीएनएस  पंजीकृत कराया गया था । मुकदमे  मे विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए सफल अनावरण कर 04 अभियुक्तगण को लूटे गए रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1-प्र0नि0 छोटेलाल थाना फरह जनपद मथुरा । 
2-उ0नि0 अजय वर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
3-उ0नि0 किरणपाल सिंह चौ0प्र0 परखम थाना फरह जनपद मथुरा ।
4-उ0नि0 तेजेन्द्र सिंह चौ0प्र0 रैपुराजाट थाना फरह जनपद मथुरा ।
5-उ0नि0 अमित चौहान थाना फरह जनपद मथुरा ।
6-उ0नि0 शेखर सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
7-है0का0 1095 हरिजेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
8-है0का0 1539 दुर्विजय सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
9-है0का0 398 अखिल प्रताप स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
10- है0का0 1894 पंकज कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
11-है0का0 801 रामेन्द्र सिंह थाना फरह जनपद मथुरा । 
12-है0का0 511 विनय कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
13-का0 64 आशुतोष स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
14- का0 2952 योगेश कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
15-का0 1953 भरत सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
16- का0 1549 सुनील कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर