‌रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आगरा के अकोला में की महापंचायत

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 13 फरवरी 2021

नए कृषि कानूनों पर किसानों का साथ देने और केंद्र सरकार पर प्रहार करने के लिए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज आगरा पहुंचे, और उन्होंने सैकड़ों किसानों के बीच अकोला के एक कॉलेज प्रांगण में महापंचायत की। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ है। 

किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के किसानों का समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज करीब 2 बजे आगरा के अकोला पहुंचे,  जहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय में किसानों के साथ महापंचायत की, जिसमें जिलेभर के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान जयंत चौधरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किसानों को क्या फायदा क्या नुकसान समझाया, और बताया किस तरह सरकार किसान विरोधी है।

वहीं इस महापंचायत में जाट समुदाय में अपने समर्थन का प्रदर्शन करते हुए रालोद के जयंत चौधरी ने सर्व सहमति से किसान आंदोलन के समर्थन में रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रालोद का आंदोलन हमेशा अनुशासित होता है। सरकार किसानों के पीछे पुलिस लगाने की जगह उत्तर प्रदेश में जहां जहां बुरा हाल है वहां पुलिस लगाए।उन्होंने कहा कि इस समय बीजेपी के नेताओं की दुर्गति हो रही है, जो किसानों को समझते हैं वो शांत बैठे हुए हैं। रैली को चुनावी आग़ाज़ न मानते हुए उन्होंने कहा कि यह पंचायत देश के लिए है पर इसके राजनैतिक परिणाम भी होंगे।

जयंत चौधरी रालोद उपाध्यक्ष

लेकिन जिस तरह रालोद सक्रिय हुई उससे दूसरी ओर आशंका ये भी है । कि ऐसी महापंचायत के जरिए जयंत चौधरी भी किसान आंदोलन के रास्ते ही सही, किसानों की नब्ज टटोल रहे हैं और मिशन 2022 के लिए पार्टी को मजबूती देने के लिए जाट लैंड में रणनीति की नींव रख रहे हैं।

विनीत दुबे 

आगरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर