मथुरा- 15 साल बाद साधु वेश में मिला इंजीनियर पति, पत्नी ने जमकर पीटा, पढ़िए पूरा मामला

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 15 मार्च 2026

मथुरा। जिले में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला ने साधु के वेश में घूम रहे अपने पति को पहचान लिया। पहचान होते ही महिला का गुस्सा भड़क गया और उसने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी भड़क उठी और आरोपी की कार के शीशे तोड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला रचनेश शर्मा का विवाह करीब 19 वर्ष पहले मांट क्षेत्र के नगला आलिया गांव निवासी हरीबाबू से हुआ था। हरीबाबू पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और पंजाब की एक कंपनी में काम करता था। महिला का आरोप है कि नौकरी के दौरान उसका किसी दूसरी महिला से संबंध हो गया और वह पत्नी व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने लगा। पिछले करीब 15 सालों से वह परिवार से अलग रह रहा था।

महिला को हाल ही में सूचना मिली कि उसका पति साधु का वेश धारण कर राया क्षेत्र में आया हुआ है। इसके बाद उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर मांट क्रॉसिंग के पास उसे घेर लिया। जैसे ही वह कार में दिखाई दिया, महिला ने पहचान कर उसे बाहर निकलवाया और मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर अचानक हुए इस हंगामे से वहां अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेशधारी व्यक्ति को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला द्वारा अपने पति की पहचान कर मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह वास्तव में साधु बन चुका है या केवल पहचान छिपाने के लिए उसने यह वेश अपनाया था।

उधर, आरोपी की मां सर्वेश ने आरोप लगाया कि उनकी बहू मथुरा के सदर बाजार स्थित मकान में रहती थी और तीन साल पहले उसने सास-ससुर के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था। वहीं रचनेश शर्मा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसका पति 15 साल से घर से बाहर है और वह अकेले ही अपने 18 साल के बेटे और 17 साल की बेटी की परवरिश कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी देखें- शादी समारोह में मारपीट मामले की सच्चाई, वाटिका स्वामी ने दी पूरी जानकारी

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर