हवन-पूजन के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

Subscribe






Share




  • States News

हवन पूजन के साथ हुआ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ,
जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम् से गुंजायमान हुए वृन्दावन के प्रमुख मार्ग
निकाली गई भव्य संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा 
श्रावण पूर्णिमा विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में संस्कृत भारती द्वारा 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है 
संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम् आश्रम में परम् पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं स्वामी गौरवानन्द जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक विधि विधान के साथ हवन पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, हरस्वरुप यादव,गौरव गौतम रामदास चतुर्वेदी शास्त्री अन्चल,अक्षित,नितेश, विकास आदि भारी संख्या में सोहम् आश्रम एवं केशव वेद विद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने हवन में आहुति दे कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए संस्कृत सप्ताह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रार्थना की।
इसके पश्चात संस्कृत भाषा के प्रति जनसाधारण में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से वृन्दावन अटल्ला चौराहा स्थित श्री राम मंदिर से परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम् आश्रम तक संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्,ग्रहे ग्रहे संस्कृत भाषा,कंठे कंठे संस्कृत भाषा  के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया तथा संस्कृत भाषा के सस्वर गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया स्थानीय लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा पर भारी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन धर्मसभा के साथ सोहम् आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। धर्मसभा में स्वामी गौरवानन्द जी महाराज,रघुनाथ दास जी महाराज, स्वामी महेशानंद जी महाराज स्वामी रामानंद जी महाराज भागवताचार्य रामविलास चतुर्वेदी,डा धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, डा गौरव गौतम, गंगाधर अरोड़ा,प्रधानाचार्य डा रविन्द्र शर्मा, सुधाकर द्विवेदी, विपुल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने व युवाओं में संस्कृत भाषा प्रति आकर्षण पैदा करने के उद्देश्य से जन जन में संस्कृत भाषा के प्रचार की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भारती मथुरा जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन  प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने किया 
धर्मसभा के प्रारंभ में केशव वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रवीन्द्र शर्मा एवं आचार्य सुधाकर द्विवेदी ने वैदिक व पौराणिक मंगलाचरण किया।
हरस्वरुप यादव ने कार्यक्रम का समापन कल्याणमंत्र से किया।
रामदास चतुर्वेदी शास्त्री प्रचार प्रमुख 
संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा जनपद

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर