12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 25 अगस्त 2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2026 दिन द्वितीय शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, मथुरा में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों (आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन सम्बंधित विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बंधित विवाद, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, अन्य सिविल वाद, किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, अन्य वाद) का निस्तारण अपने-अपने न्यायालय कक्षों में सुलह समझौते के आधार पर किया जाना है।

अतः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा समस्त वादकारीगण को सूचित किया जाता है कि वे अपने उक्त वादों का निस्तारण दिनांक 12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह एवं समझौते के आधार पर कराकर लाभ उठायें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर