सिंधी जनरल पंचायत ने सिंधी शहीद को याद किया

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 24 मार्च 2026

मात्र 19 वर्ष की उम्र में शहीद हो जाने वाले सिंधी सपूत हेमू कालाणी को माफी न मांगने पर अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। वह शहीद भगत सिंह को अपना आइडल मानते थे। बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में सिंधी जनरल पंचायत द्वारा आयोजित संगोष्ठी में शहीद हेमू कालाणी की कहानियां सुनाकर हेमू कालाणी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मीडिया प्रभारी एवं सिंधी जागरूक मंच के संस्थापक किशोर इसरानी ने बताया कि हेमू कालाणी का जन्म मार्च 1923 को हुआ था, वह जब मात्र 7 वर्ष के थे तब वह तिरंगा लेकर अंग्रेजो की बस्ती में अपने दोस्तों के साथ क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व करते थे | एक बार उन्होंने अंग्रेजों की ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से पटरियां उखाड़नी शुरू की किन्तु वह पकड़े गए। पटरियां उखाड़ने के आरोप में पहले दस वर्ष के कारावास की सजा दी गई, किन्तु जब हैदराबाद मुख्यालय के प्रमुख कर्नल रिचर्डसन के सामने हेमू कालाणी ने न साथियों के नाम बताए और न ही माफी मांगी तब मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्हें 21 जनवरी 1943 को फांसी दे दी गई।

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने युवाओं को हेमू कालाणी के बलिदान से सीख लेकर देश सेवा करने हेतु आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सिंधी समाज हेमू कालाणी के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता।

लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि जिस उम्र में आज के युवा फिल्मी कलाकारों को अपना आइडल मान रहे हैं, उससे भी कम उम्र में सिंधी सपूत हेमू कालाणी ने शहीद भगत सिंह को अपना आइडल मान लिया था। मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना बलिदान देने वाले हेमू कालाणी से समाज को सीख लेनी चाहिए।

सिंधी काउंसलिंग ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमुखदास गंगवानी ने कहा कि हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर हम यह संकल्प लें कि समाज के उत्थान एवं सामाजिक व राजनीतिक अधिकारों की प्राप्ति हेतु समय-समय पर एकजुट होकर सामाजिक कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर सिंधी जनलल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री, सिंधी काउंसलिंग ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमुखदास गंगवानी, बसंतलाल मंगलानी, सुरेश मेठवानी, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, युवा अध्यक्ष तरूण लखवानी, दीपक टेकवानी, गिरधारी, पंकज नाजवानी आदि ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर