मथुरा- यूपी चुनाव 2027 में शिवसेना शिंदे गुट की एंट्री, श्रीकृष्ण नगरी से भी उतरेगा प्रत्याशी?

Subscribe






Share




  • National News

राजू चौहान। मथुरा 25 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मिशन 2027 को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में अब एक और पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शिवसेना का शिंदे गुट यूपी की सियासत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर चुका है।

शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा कल भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की योजना सार्वजनिक की।

डॉ. वर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने यूपी में 20 सीटों की मांग रखी है।

कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे के साथ शिवसेना शिंदे गुट अब महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन का विस्तार करना चाहता है। इसके लिए पार्टी नेता लगातार जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

खास बात यह है कि मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक क्षेत्र में भी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।

अब देखना होगा कि क्या यूपी की राजनीति में शिवसेना शिंदे गुट की एंट्री आने वाले विधानसभा चुनाव में नए समीकरण पैदा कर पाएगी?

बाइट- डॉ. अभिषेक वर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन शिंदे गुट

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर