मथुरा में क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा का सपा प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण

Subscribe






Share




  • National News

वीरेंद्र यादव। मथुरा 13 जनवरी 2026

दिनांक 13 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन मथुरा जिले के कस्बा राया पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
यहां विगत दिनों बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।

क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत श्री सुमन ने कहा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है की चौथी बार इस स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है और सिर्फ मथुरा जिला ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बाबा साहब अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है इन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का उद्देश्य एक विचार पर हमला है तथा दलितों के विरुद्ध कुंठित मानसिकता का प्रमाण है।
एनसीआरबी के डाटा से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के योगी राज में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बड़ी है जैसे ही इन मूर्तियों के टूटने का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रारंभ में ही कठोर कार्रवाई का संदेश गया होता तो आए दिन इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती अपराधियों के हौसले बुलंद है और लगता है कि यह उनके दिल की सरकार है जहां तक योगी के बुलडोजर का सवाल है यह बुलडोजर भी जाति और धर्म को देखकर चलता है यह दलित विरोधी सरकार है और सीधा टकराव डॉक्टर अंबेडकर और मनु के विचारों शरारती तत्व इस विचारधारा के पोषक हैं जो संविधान को नहीं मानते इस घटना में जो सही मायने में दोषी हैं उनको चिन्हित नहीं किया गया है हम प्रशासन से इस प्रकार के अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई कर रासुका लगाए जाने की मांग करते हैं।

सपा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मथुरा जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव जिला महासचिव सुभाष पाल वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह जाटव जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विधानसभा बलदेव अध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार लोहिया वाहिनी अध्यक्ष सोनू ठाकुर,छात्र अध्यक्ष संतोष यादव, बाबा साहब वाणी अध्यक्ष सचिन पहलवान संगम यादवछात्र सभा उपाध्यक्ष नाजिम कुरैशी,  महानगर अध्यक्ष रितु गोयल आगरा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव, राजकुमार सिंघल,ज्ञानेंद्र जाटव, रामनरेश यादव, विजय ठाकुर अजय ठाकुर हरिओम यादव राजेश यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर