मथुरा- एक कमरे से मिले 5 शव: मामले में बड़ा खुलासा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 11 फरवरी 2026

मथुरा में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पांचों शवों का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें मौत की असली वजह साफ हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के मुखिया मनीष ने सबसे पहले अपनी पत्नी सीमा की हत्या की। बताया गया कि पहले उसने सीमा का गला दबाया, फिर सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद मनीष ने घर में सो रहे तीनों बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हनी, प्रियांशी और प्रतीक—तीनों की मौत गला दबाने से हुई है। तीनों बच्चों के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे यह पुष्टि हुई कि उन्हें नींद की हालत में मार दिया गया।

पत्नी और बच्चों को मारने के बाद मनीष ने खुद भी जान दे दी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने कमरे में लाइट के खुले तार को पकड़कर खुद को करंट लगाया और आत्महत्या कर ली।

पुलिस का दावा: रात 3 से 4 बजे के बीच वारदात

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना रात करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच अंजाम दी गई। इसके बाद मनीष ने दीवार, डायरी और कुछ पन्नों पर सुसाइड नोट लिखे और लगभग 4:30 बजे आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांचों शवों को देर रात अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। शवों को ब्रह्माण्ड घाट और चिंताहरण महादेव के बीच स्थित श्मशान स्थल पर पहुंचाया गया।

यहां सबसे पहले तीनों बच्चों हनी, प्रियांशी और प्रतीक को यमुना किनारे एक ही जगह दफनाया गया।

इसके बाद पति-पत्नी मनीष और सीमा का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। दोनों को मुखाग्नि मनीष के बड़े भाई सुधीर के 15 वर्षीय बेटे ऋषभ ने दी।

गौरतलब है कि मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही कमरे से मनीष (35), पत्नी सीमा (32) और तीन बच्चों हनी (5), प्रियांशी (4) व प्रतीक (2) के शव मिले थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि मनीष ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस को सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला था।

यह भी देखें- कोर्ट से भी जीतीं सुमन चौधरी, पूर्व वधायक पर राजेश चौधरी का तीखा हमला

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर