ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द मुआवजे के निर्देश

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 06 अप्रैल 2026

मथुरा में हाल की आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह खुद प्रभावित गांवों में पहुंचे और खेतों का निरीक्षण किया।

डीएम ने तहसील छाता के चौमुंहा और पसौली गांव के साथ-साथ सदर तहसील के देवी आटस गांव का दौरा किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि प्राकृतिक आपदा ने उनकी पूरी मेहनत खराब कर दी है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम छाता वैभव गुप्ता को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का सर्वे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सर्वे पूरी पारदर्शिता से हो और कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे।

डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और वास्तविक नुकसान का सही आंकलन जरूरी है। साथ ही निर्देश दिए कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को निर्धारित मुआवजा समय से दिया जाए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देना है और शासन की सभी राहत योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर