यूपी में आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति ने शोक जताया

Subscribe






Share




  • National News

यूपी में आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति ने शोक जताया 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 111 लोगों की मौत और 72 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। जहां रूसी राष्ट्रपति ने इस पर शोक जताया है, वहीं सीएम योगी ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। 
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई है। मिर्जापुर में 19, संत रविदास नगर में 16 और फतेहपुर में 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं रायबरेली और उन्नाव में छह-छह तथा बदायूं में पांच लोगों की मौत हुई है।
ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कच्चे मकान ढह गए। सोनभद्र में सबसे ज्यादा 75 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर, बरेली, बदायूं और प्रयागराज समेत कई जिलों में भी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
सीएम योगी ने सभी प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मृतकों के परिजनों और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही घायलों के इलाज और क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे का काम भी तेजी से करने को कहा गया है।
वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफ़ान और बारिश से हुई तबाही पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
पुतिन ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में चक्रवात के कारण जान-माल की हुई भारी हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर