चरमराई यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक से मिले व्यापारी

Subscribe






Share




  • National News

यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक से मिले व्यापारी

मथुरा। नगर की चरमराती यातायात व्यवस्था व जाम से परेशान व्यापारी व आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया, सकारात्मक वार्ता कर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन चौराहे पर आपके द्वारा जो कदम उठाया गया था कुछ दिन तो वहां चौराहे पर सही स्थिति थी पर इस समय वही पुरानी स्थिति हो गई है वहां पर हरियाणा की डग्गे मार बसें रुकती हैं, उसकी वजह से बहुत जाम हो जाता है। उन बसों को गोवर्धन चौराहे पर न रोकने दिया जाए और जो ढकेल पहले अंदर लगवा दी गई थीं अब वह बाहर लगना शुरू हो गई हैं जिसकी वजह से वही पुरानी स्थिति जाम की हो गई है, उन्हें अंदर किया जाए, रोड पर थ्री व्हीलर को न खड़ा किया जाए, जिससे जाम की स्थिति में सुधार आ सके  व व्यापारियों एवं पब्लिक को जाम से  छुटकारा मिल सके एवं शहर में स्कूलों की बड़ी बसों की जगह छोटे-छोटे वाहन शहर में इस्तेमाल की जाएं जिससे शहर को जाम की स्थिति से काफी छुटकारा मिल सकता है। महामंत्री शशि भानु गर्ग ने अवगत कराया कि मंडी रामदास के तिराहे से लेकर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के समय जाम की स्थिति ज्यादा हो जाती है। विशेष तौर से थ्री व्हीलर टिर्री द्वारा जाम हो जाता है उसको चौक बाजार से आगे द्वारकाधीश तक न जाने दें। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने बताया कि भरतपुर गेट से लेकर होली गेट तक जाम की स्थिति ज्यादा हो जाती है क्योंकि नो एंट्री में थ्री व्हीलर एवं फोर व्हीलर को भरतपुर गेट से होली गेट तक जाने दिया जाता है जिसकी वजह से जाम की स्थिति भैंस बहोरा पर ज्यादा हो जाती है नो एंट्री में कोई भी फोर व्हीलर थ्री व्हीलर भरतपुर गेट से होली गेट तक न जाने दें। व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील साहनी ने आर्य समाज फाटक से नो एंट्री में वाहनों को न जाने दिया जाए व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि यातायात पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं  नगर भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करें जिससे मथुरा शहर की पूरी स्थिति पता चले। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, उपाध्यक्ष गुरुमुख दास, गंगवानी सहमहामंत्री श्री भगवान चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर