किशोरी रमण महाविद्यालय से निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Subscribe






Share




  • States News

कान्हा गौतम। मथुरा 26 फ़रवरी 2026

आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन नशा मुक्ति विषय पर गगन भेदी नारों के साथ एक जन जागृति रैली ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज से जनरल गंज होते हुए स्वामी घाट तक निकाली गई। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सिद्धिविनायक डिग्री कॉलेज गोवर्धन के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर भारत उपाध्याय ने सभी स्वयं सेवकों को बताया कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना का मंच सभी स्वयंसेवक छोटे-छोटे प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करें। सायं सत्र में सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, भजन, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय एकता नाटक प्रस्तुत किये।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ अजय उपाध्याय एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ कपिल कौशिक रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन अग्रवाल के निर्देशन में चल रहा है। सहयोग प्रवेश कुमार शर्मा का रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर