आज 23 अप्रैल 2024 का विशेष जानकारी वाला पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

प्रस्तुति- विदुर पांडे

अथ  पंचांगम्

दिनाँक:- 23/04/2024, मंगल 

तिथि- पूर्णिमा 29:17 तक 

पक्ष- शुक्ल

नक्षत्र- चित्रा 22:31

योग- वज्र 28:55

करण- बव 29:17

वार- मंगलवार

माह- चैत्र

चन्द्र राशि- कन्या 09:17

चन्द्र राशि- तुला

सूर्य राशि- मेष

ऋतु- ग्रीष्म

अयन- उत्तरायन 

संवत- कालयुक्त

विक्रम संवत- 2081 

कानपुर 

सूर्योदय- 05:38

सूर्यास्त- 18:35

शुभा$शुभ मुहूर्त

राहू काल 15:22 - 17:00 अशुभ

अभिजित 11:42 - 12:34 शुभ

चौघड़िया दिन

रोग 05:38 - 07:25 अशुभ

उद्वेग 07:25 - 09:03 अशुभ

चर 09:03 - 10:40 शुभ

लाभ 10:40 - 12:18 शुभ

अमृत 12:18 - 13:55 शुभ

काल 13:55 - 15:32 अशुभ

शुभ 15:32 - 17:10 शुभ

रोग 17:10 - 18:35 अशुभ

चौघड़िया रात

काल 18:35 - 20:10 अशुभ

लाभ 20:10 - 21:32 शुभ

उद्वेग 21:32 - 22:55 अशुभ

शुभ 22:55 - 24:17 शुभ

अमृत 24:17 - 25:40 शुभ

चर 25:40 - 27:02 शुभ

रोग 27:02 - 28:25 अशुभ

काल 28:25* - 29:47* अशुभ

दिशा शूल ज्ञान- उत्तर 

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते हैl

इस मंत्र का उच्चारण करें-

शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु चl

भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:ll

अग्नि वास ज्ञान 

यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,

चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।

दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,

नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।

महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्

नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

15 + 3 + 1 = 19 ÷ 4 = 3 शेष

मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है।

शिव वास एवं फल

15 + 15 + 5 = 35 ÷ 7 =  0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

भद्रा वास एवं फल 

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।

मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

सांय 16:21 तक समाप्त 

पाताल लोक =धनलाभ कारक

विशेष जानकारी

चैत्र पूर्णिमा व्रत 

हनुमान जन्मोत्सव 

श्रीरंगनाथ व चतुर्भुजी लक्ष्मी विवाहोत्सव रंग जी मंदिर वृन्दावन 

छप्पन भोग द्वारिकाधीश जी 

दैनिक राशिफल

मेष

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है।

वृष

शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

कर्क

धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

सिंह

कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

कन्या

कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

तुला

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

वृश्चिक

पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

मकर

जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

कुंभ

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

मीन

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर