मथुरा के सुमित इसरानी का CISF में चयन, सिंधी समाज में खुशी की लहर

Subscribe






Share




  • National News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 12 फ़रवरी 2026

हौसले के तरकश में कोशिश का वह तीर जिंदा रख,
हार जाए चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर भी जीतने की उम्मीद जिंदा रख।

इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है मथुरा के कदम बिहार निवासी सुमित इसरानी ने। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सुमित ने अपनी मेहनत के दम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जनपद में सिंधी समाज का मान बढ़ाया है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से चयनित सुमित इसरानी जब ट्रेनिंग के लिए राजस्थान रवाना होने मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां का नजारा देखने लायक था। मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन और सिंधी जनरल पंचायत के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

फाउंडेशन की अध्यक्षा गीता नाथानी, महासचिव अनीता चावला, तथा सिंधी जनरल पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्षों ने सुमित को तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सिंधी जनरल पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने कहा कि सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी के पुत्र सुमित इसरानी ने मथुरा के सिंधी समाज को गौरवान्वित किया है। मथुरा से देश की सुरक्षा फोर्स में पहुंचने वाले वे संभवतः समाज के पहले युवा हैं।

गीता नाथानी और अनीता चावला ने सुमित की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि CISF देश के सामरिक प्रतिष्ठानों, जैसे परमाणु ऊर्जा केंद्र, हवाई अड्डे और मेट्रो की सुरक्षा करने वाली एक महत्वपूर्ण इकाई है। सुमित का चयन समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

सुमित के पिता किशोर इसरानी एक कपड़े की दुकान पर कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की शिक्षा और सपनों में कोई कमी नहीं आने दी। सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंकारी सतगुरु के आशीर्वाद को दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने सुमित के माता-पिता का भी अभिनंदन किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर