राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,87,143 वादों का निस्तारण

Subscribe






Share




  • National News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 287143 वादों का निस्तारण

मथुरा। शनिवार को जनपद न्यायालय मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण श्री राजेश चौधरी, अपर जिला जज श्री अजय पाल सिंह, नोडल अधिकारी श्री अरविन्द कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे श्री सूर्यभान कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह, बार एसोसिएशन मथुरा के सचिव श्री मनोज कुमार शर्मा सहित सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिवक्ता, बैंक/मोबाइल/फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारी, वादकारी, पराविधिक स्वयंसेवक, मध्यस्थगण, पैनल लॉयर्स, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 386571 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 287143 वादों का निस्तारण किया गया।

श्री विकास कुमार, जनपद न्यायाधीश, मथुरा द्वारा 01 सिविल वाद तथा 31 अन्य वादों का निस्तारण किया गया।

मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में श्री राजेश चौधरी, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से सम्बंधित 170 वादों का निस्तारण कर मु० 20,55,98,000/- रूपये की प्रतिकर राशि पीडित पक्षकारों को दिलाये जाने के आदेश पारित किये गये तथा 10 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया गया।

अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा श्री विनय कुमार द्वारा 43 वादों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक यादों से सम्बंधित गठित पीठ द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रार्थनापत्रों में 02 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया।

फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी से सम्बंधित 19566 वादों का निस्तारण कर मु० 2,99,220/- रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया।

बैंक बाउन्स के वादों से सम्बधित 52 वादों का निस्तारण कर मु० 2,25,85,889/- रूपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किये गये।

181 व्यवहारिक वाद, 119 विद्युत अधिनियम वाद, 504 विद्युत अधिनियम अंतिम आख्या 28 उपभोक्ता फोरम वाद, 71 श्रम वाद तथा 12056 अन्य प्रकार के बादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, मोबाइल कम्पनियों द्वारा निस्तारण हेतु लगाये गये प्री-लिटिगेशन वादों में 1515 वादों का निस्तारण कर 6,08,57,461/- रूपये वसूले गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित बैंकों / मोबाइल व फाइनेन्स कम्पनियों की स्टॉलों पर जनपद न्यायाधीश द्वारा जाकर पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से सुना गया तथा पक्षकारों के मामलों के निस्तारण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। जिला व तहसील स्तर पर स्थापित प्रशासनिक न्यायालयों/विभागों द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 252794 वादों का निस्तारण किया गया। 

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला कारागार, मथुरा के सहयोग से जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित ठाकुर जी की पोशाक, ठाकुर जी के मुकुट, हथकरघा की साड़ी, हथकरथा के गमछे, हथकरघा के टॉवल, हथकरधा के धोती दुपट्टा, हथकरघा के शर्ट के कपडे, विभिन्न प्रकार के एल. ई.डी. बल्ब आदि उत्पादों की स्टॉल प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु जनपद न्यायालय परिसर में लगाई गई। इस स्टॉल पर समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों आदि द्वारा आवश्यकतानुसार एक्त सामग्री क्रय की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल संचालन सदस्या, स्थायी लोक अदालत सुश्री प्रतिमा शर्मा, एडवोकेट द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ श्री पीयूष कुमार पुरोहित, श्री दुर्गेश कुमार, श्री अमित यादव, श्री सुरजीत सिंह आदि द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। 

राष्ट्रीय लोक अदालत के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर