सिंधी पंचायत का छप्पन भोग 15 को गोवर्धन में

Subscribe






Share




  • National News

सिंधी पंचायत का छप्पन भोग 15 को गोवर्धन में

मथुरा। सिंधी समाज एक बार फिर एकत्रित होने जा रहा है मौका होगा गोवर्धन में ग्यारहवें छप्पन भोग एवं अभिषेक का, जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी सिलसिले में शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बसे सिंधीजनों को घर घर जाकर छप्पन भोग के निमंत्रण पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कदम्ब विहार तथा राधिका विहार में रहने वाले सिंधी परिवारों को पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा न्योता दिया गया।

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने बताया कि छप्पन भोग एवं अभिषेक को सुंदर रूप देने के लिए मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी के नेतृत्व में एक संयोजक मंडल बनाया गया है, जिसमें प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, सुरेश मेठवानी, जितेंद्र लालवानी, गुरमुखदास गंगवानी, भगवान दास मगवानी, हरीश चावला, महेश घावरी, कंहैयालाल एडवोकेट, राजेश खत्री, लक्ष्मण वाधवानी आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री एवं महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि 14 सितंबर सोमवार को रात्रि भगवान झूलेलाल के अनुयायी श्री गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे तथा 15 सितंबर मंगलवार को आंयोर मार्ग स्थित गिरवर निकुंज श्री गिरिराज जी महाराज का अभिषेक एवं छप्पन भोग दर्शन होंगे।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि गोवर्धन जाने के लिए 14 और 15 सितंबर को डेम्पीयर नगर और राधिका विहार से बसे भी जायेंगी, इसी संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल गोवर्धन में तैयारियों का जायजा लेने भी गया।

सहयोगियों के रूप में तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, पीताम्बर रोहरा,  झामनदास नाथानी, सुंदरखत्री, सुदामा खत्री, रमेश नाथानी, अशोक अंदानी, विष्णू हेमानी, सुरेश मनसुखानी, गिरधारी नाथानी, मिर्चुमल कोतकवानी, अनिल मंगलानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, तरूण लखवानी, दौलतराम खत्री आदि शामिल है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर