यमुना के घाटों पर बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 14 जनवरी 2026

वर्तमान में यमुना के घाटों, एवं यमुना के निर्मल जल में तेजी से बढ़ रहे, प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के विषय का संज्ञान कराने के लिए बृज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा के  प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया।

गत लगभग एक माह से तेज़ी से यमुना जल में प्लास्टिक प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यमुना के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर बढ़ते प्रदूषण से घाट पर यमुना के जल में गंदगी दर्शित हो रही थी, क्योंकि विभिन्न माध्यमों से यमुना जल में आने वाले दौना,पत्तल,पानी की बोतल , खाली पाउच,और पौलीथीन आकर यमुना किनारे लग जाती है, पुण्य तीर्थ विश्राम घाट अंदर होने से कचरा घाट की सीढ़ियों के सहारे यमुना जल में दर्शित होने लगता है, जिससे प्रतिदिन यमुना स्नान करने वाले श्रद्धालुओं,देश देशांतर से आने वाले श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है,गत दिवस यमुना जल का स्तर कम हो जाने से स्थिति और खराब हो गई, घाटों पर जमा सिल्ट और उस पर विखरता हुआ प्लास्टिक कचरा, यमुना जल शुद्धिकरण से जुड़े हुए अधिनस्थ अधिकारियों की उदासीनता को दर्शा रहा था।

यही स्थिति पुण्य तीर्थ विश्राम घाट सहित आसपास के घाटों की होने लगी, मथुरा पुरी के घ्रुव घाट एकादशा स्थल के आस पास तो गत दिवस गंदगी का साम्राज्य था, कच्चे घाट पर चारों ओर कीचड़ और यमुना तट पर बहता हुआ पानी सब कुछ कह रहा था।
साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि यमुना जल मोटर बोट से सैर सपाटा करने वाले पर्यटक, अपने साथ खाने, पीने की वस्तुओं के पाउच, खाली बोतल आदि भी यमुना जल में ही फैंक देते हैं,इसका संज्ञान किया जाए,उनको कचरा इकट्ठा रखने के लिए बैग अनिवार्य किए जाएं और सैर सपाटा के बाद नाव ,मोटर बोट से उतरने के बाद नियत स्थान पर उसे डाला जाए।
वर्तमान में सैंकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पुण्य तीर्थ विश्राम घाट एवं प्राचीन प्रयाग घाट पर प्रातः माघ स्नान कर रहे हैं, उसके स्नान करने योग्य स्थिति घाटों पर न होने से उनकी भावनाएं आहत हो रही थी।
इन्हीं प्रमुख विषयों को लेकर आज बृज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान, वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनको ज्ञापन देते हुए वास्तविक स्थिति से अवगत कराया, जिलाधिकारी महोदय ने तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए, यमुना जल में जल बढ़ाने और घाटों पर व्याप्त गंदगी को साफ करवाने के लिए कहा। 
इससे पूर्व ज्ञापन न्यायिक एस डी एम राधवेंद्र शर्मा जी ने ज्ञापन लेकर संबंधित विषयों को विस्तार से समझा।
प्रतिनिधि मंडल में एन जी टी में यमुना प्रदूषण नियंत्रण संबंधित याचिकाकर्ता, दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत,बृज पर्यावरण संरक्षण परिषद मथुरा के अध्यक्ष कान्तानाथ चतुर्वेदी, अखाड़ा चित्र गुप्त पीठ के महामंडलेश्वर चित्र सुरेशानंद, बृज पर्यावरण संरक्षण परिषद के महामंत्री, निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी ,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन समिति उत्तर प्रदेश मथुरा जनपद सदस्य मनोज सक्सैना, वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सहसचिव राजेन्द्र कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के सचिव ज्ञानेंद्र सक्सैना, धीरेन्द्र कुलश्रेष्ठ आदि।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर