उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोसी में सुरक्षा की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ने सराफा बाजार व्यापारियों के साथ की बैठक
- 6 years ago
- 4501 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
कोसी (मथुरा) 21अक्टूबर 2020
सुरक्षा की दृष्टिगत छाता क्षेत्राधिकारी जगदीश कालीरमन थाना कोसीकलां प्रभारी प्रमोद पवार ने कोसीकलां सराफा बाजार व्यापारियों के साथ सीसीटीवी कैमरा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिससे कोई भी आपराधिक मामला अगर हो तो वह सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाए जिससे उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ा जा सके।
जैसा कि आपको पता है आए दिन सर्राफा व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं होती रहती है इस बात को नजर में रखते हुए छाता क्षेत्र अधिकारी जगदीश कालीरमन थाना कोसीकला प्रभारी प्रमोद पवार ने कोसीकलां सर्राफा व्यापारियों के साथ एक मीटिंग की के आप लोग इकट्ठा होकर यहां पर सीसीटी कैमरा लगाएं और जिन भाइयों के सीसीटी कैमरे खराब है। उनको सही कराएं और 24 घंटे चालू रहने दें क्योंकि अब सर्दी का माहौल है इस प्रकार की घटनाएं सर्दियों में होती हैं। दिन जल्दी ढल जाता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति आपके यहां किसी भी घटना को अंजाम दे तो उसको सीसीटीवी कैमरे की वजह से हम उसे ढूंढ सकते हैं और तुरंत पकड़ सकते हैं कोसीकलां और मीटिंग के उपरांत महिला सशक्तिकरण को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया।
इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में रहे पत्रकार धर्मवीर अग्रवाल ने भी उन सभी व्यापारियों से अनुरोध किया अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटी कैमरा को लगवाना जरूरी है।

