अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 13 फरवरी 2021

वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक अभियुक्त भारत जाटव पुत्र सोहन सिंह निवासी राधिका बिहार कालौनी स्टेशन रोड छटीकरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा  को 32 पव्वा नाजायज देशी शराब मर्दाना हरियाणा मार्का के साथ नगला रामताल रोड पर दण्डी बाबा आश्रम से करीब 100 कदम की दूरी पर नगला रामताल की तरफ से गिरफ्तार किया गया।

जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 120/2021 धारा 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-

1. भारत जाटव पुत्र सोहन सिंह निवासी राधिका बिहार कालौनी स्टेशन रोड छटीकरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

बरामदगी विवरणः-  

(1) 32 पव्वा नाजायज देशी मस्ताना ब्रांड हरियाणा

आपराधिक इतिहास अभियुक्त भारत जाटव उपरोक्त-

1. मु0अ0सं0 120/2021 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना वृन्दावन मथुरा

2. मु0अ0सं0 487/2020 धारा 379/411 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा 

3. मु0अ0सं0 637/2019 धारा  60/63 आबकारी अधि0 थाना वृन्दावन मथुरा

 

गिरफ्तार करने वाली टीम –

1.प्रभारी निरीक्षक श्री अनुज कुमार थाना वृन्दावन मथुरा

2. उ0नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह चौकी रमणरेती थाना वृन्दावन मथुरा

3.है0का0 710 इन्द्रपाल सिह,है0का0 1293 विवेक कुमार थाना वृन्दावन मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर