कातिबों और वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा) आज जिलाधिकारी कार्यालय पर रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े कातिबों और वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि निजीकरण से हजारों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा और आम जनता को भी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए कातिबों और अधिवक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण की प्रक्रिया से पारंपरिक रूप से जुड़े कर्मचारियों और वकीलों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित और रोजगार सुरक्षा को नजरअंदाज कर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।
धरना दे रहे वकीलों और कातिबों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी सौंपा और निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।

बाइट : आक्रोशित अधिवक्ता

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर