श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 16 जून 2026/ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की 16वीं बैठक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक हेतु एजेंडा - 
01- श्री श्याम सुन्दर बेरीवाल जी द्वारा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के स्वर्ण/रजत झूला, सिंहासन, सीढ़ी आद (विशेष कारीगरों द्वारा) कार्य करने की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा।

02- डिफेन्डर, अलमारी, बक्सों व लॉकर में रखी हुयी पीली व सफेद धातु का मूल्यांकन कराकर बड़े लॉकर में रखे जाने सम्बन्धी रिपोर्ट पर चर्चा।

03- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर वृन्दावन में साफ-सफाई हेतु प्राप्त निविदाओं पर चर्चा के उपरान्त निविदादाता की नियुक्त करने हेतु।

04- श्री निधिवनराज की सेवा-पूजा की ठेका अवधि एक वर्ष, अर्थात दिनांक 01.07.2026 से 30.06.2027 तक के लिए प्राप्त निविदा पर चर्चा एवं निर्णय ।

05- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर भवन / परिसर का अधीक्षण पुरातत्वविद् आगरा द्वारा किये गये स्ट्रक्चर सर्वे में बिन्दु संख्या-7 पर दिये गये सुझावों पर विचार विमर्श एवं निर्णय।

06- ग्राम किशनपुरा, तहसील सांगोद, जनपद कोटा, राजस्थान में मन्दिर बांके बिहारी जी विराजमान वृन्दावन, जिला मथुरा, यू०पी० के नाम दर्ज 15.710 हे0 भूमि के सम्बन्ध में राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर में लम्बित वाद की स्थिति।

07- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर परिसर में 05 वर्ष से अधिक कार्यरत / सेवा प्रदान कर चुके पुलिसकर्मी, उपनिरीक्षक एवं निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर अन्य स्थान पर तैनात करने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में की गई कार्यवाही सम्बन्धी आख्या।

08- सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आगरा / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन / प्रवर्तन) मथुरा द्वारा वृन्दावन की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु की गई कार्यवाही की प्रगति।

09- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के आस-पास गलियों में अतिक्रमण हटाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा की अध्यक्षता में गठित 04 टीमों द्वारा की गयी कार्यवाही की स्थिति ।

10- सहायक खाद्य आयुक्त मथुरा द्वारा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के आस-पास की दुकानों मे विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की सेम्पलिंग कर की गयी कार्यवाही की प्रगति।

अध्यक्ष के निर्देश-
अध्यक्ष ने अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सरल आवागमन तथा सुदृढ़ यातायात प्रबंधन हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते रहे। अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन ने अवगत कराया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 4 टीमों बनाई गई है, जिसके माध्यम से दिनांक 6 जून 2026 से नियमित अतिक्रमण मुक्त, एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, नगर निगम द्वारा जब्त आदि को अभियान चलाकर किया जा रहा है।
        अध्यक्ष ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सतेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिए कि अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सहायक निदेशक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि दूषित/ मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जाए तथा बिक्री करने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष अशोक कुमार जी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य मुकेश मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ सदस्य श्लोक कुमार, नगर आयुक्त/ सदस्य जग प्रवेश, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण/ सदस्य लक्ष्मी एन, राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी, शयन भोग समूह से गोपेश गोस्वामी एवं श्री हिमांशु गोस्वामी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर