गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा राजपुर वृंदावन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। (रॉकी गुप्ता) 

वृंदावन के जैत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजपुर ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते यह घटना हुई, जिसमें गोलीबारी के साथ पथराव भी किया गया। अचानक हुई इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनके साथ लूटपाट भी की और गले की चेन छीन ली। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच बचाव करने गई पुलिस पर भी लाठी बरसी है। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। एसपी सिटी मथुरा राजीव कुमार के अनुसार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी देखें- पुस्तक विक्रेता भी परेशान?

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर