योग मुद्रा के माध्यम से जीवात्मा सुरक्षित होती है- राजेश अग्रवाल 

Subscribe






Share




  • National News

योग मुद्रा के माध्यम से जीवात्मा सुरक्षित होती है- राजेश अग्रवाल 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर-प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में और प्राचार्य सत्यदेव के आदेशानुसार  योग सप्ताह (15 जून से 21 जून तक)का शुभारंभ संस्थान के खेल मैदान में योगाभ्यास साथ शुरू हो चुका है। इसी योग सप्ताह के अंतर्गत राजेश अग्रवाल क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर रिफाइनरी ने विभिन्न योग मुद्राओं के बारे में बताया कि मुद्रा शास्त्र मतलब ध्यान और एकाग्रता के लिए की जाने वाली एक प्रमुख योग मुद्रा है। हमारा शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना है। आगे उन्होंने सभी योग मुद्राएं - वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा, जल मुद्रा, प्राण मुद्रा, शंख मुद्रा सभी प्रशिक्षुओं से कराई। प्रभारी हरेश कुमार सिंह के संयोजन में योग सप्ताह का ये तृतीय सत्र है। आज के योगाभ्यास में डीएलएड के 65 प्रशिक्षुओं और प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह, दिगम्बर सिंह और नरेंद्र सिंह ने योगाभ्यास किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर