गौमाता के जयकारों से गूंजा खाटूश्याम दरबार

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। 23 जुलाई 2026

गो सम्मान आहवान अभियान के अन्तर्गत भूतेश्वर महादेव स्थित खाटूश्याम दरबार में भारी संख्या में उपस्थित श्याम भक्तो ने गौमाता के जयकारों के साथ गोवध निषेध कानून बनाने और गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।
इस अवसर पर गो सम्मान आहवान अभियान मथुरा प्रभारी आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा गौमाता को वेदों में विश्व की माता कहा गया है भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में गाय को सर्वोपरि माना गया है परन्तु दुर्भाग्यवश स्वतंत्रता के बाद देश में जो भी सरकारें बनी उन्होंने गौमाता की उपेक्षा की और गौहत्या को रोकने में विफल रही उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से गोवध निषेध कानून बनाने की मांग की।

समाज सेविका डॉ  जमुना शर्मा ने कहा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सम्पूर्ण पृथ्वी गौमाता पर टिकी हुई है देश के करोड़ों गोभक्तो की आस्था व श्रद्धा गौमाता से जुड़ी हुई है केन्द्र सरकार गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे।
इस अवसर पर संदीप चौधरी ने कहा गाय को सनातन धर्म में वैदिक काल से पूजा जाता रहा है गौदान व गौ पूजन के बिना कोई भी धार्मिक कार्य पूरा नहीं होता।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए गो सम्मान आहवान अभियान के प्रचार प्रमुख पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने कहा गौमाता को सम्मान प्राप्त हो और गौमाता की सुरक्षा हो इस मांग को लेकर सम्पूर्ण देश में महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम गो सम्मान आहवान अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है 27 जुलाई को जिलामुख्यालय पर माननीय जिलाधिकारी के माध्यम से ग्यारह लाख हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के महन्त भवानी गिरी महन्त हेमेंद्र गिरी नवीन गिरी ने सभी गोभक्तों से आव्हान करते हुए कहा कि गोरक्षा के अभियान में जुड़कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने में अपना सहयोग प्रदान करें और 27 जुलाई को मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता, गीता शर्मा, पुष्पा रानी,मधु रानी,जगदीश शर्मा, मोहित यादव, दिलीप पारीक, लक्ष्मी नारायण शुभम् शर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा,हरीश कुमार शर्मा चेतन शर्मा आदि भारी संख्या में उपस्थित गौभक्तों का विशेष सहयोग रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर