मुड़ेसी में मोक्ष धाम की अव्यवस्थाओं के मध्य अंतिम संस्कार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा कालीचरण बिंदल

मुड़ेसी गांव में शव यात्रा निकली जल भराव के बीचों बीच, शव का अंतिम संस्कार हुआ जल की धाराओं एवं तिरपाल के नीचे, वीडियो हुआ वायरल 

मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 मुडेशी में आज दिनांक 23 जुलाई को अमर सिंह 40 वर्षीय की मृत्यु हो गई, जिनकी शव यात्रा जलभराव में होकर कॉलोनी वासियों ने निकाली। लगभग 1 वर्ष पहले भी इसी गांव में एक महिला का अंतिम संस्कार इसी प्रकार किया गया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और चर्चाओं में बन गया था। सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश में मोक्ष धाम के बिकास के नाम पर करोड़ों रुपए सरकार द्वारा स्वीकृत हुए थे मगर अभी तक गांव एवं कालोनियों में मोक्ष धामों पर कोई भी विकास का दृश्य नजर नहीं आया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर