लाठी चार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन 

Subscribe






Share




  • National News

जंतर मंतर पर हुए निर्दोष छात्र-छात्राओं युवाओं पर लाठी चार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन 

मथुरा। महात्मा ज्योतिराव फूले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के तत्वाधान में राजेंद्र निमेष एवं ओमपाल सैनी जी के संयुक्त नेतृत्व में अत्याचारी कानून को ताक पर रखकर शासन करने वाली तानाशाही सरकार द्वारा निर्दोष बेटियों, युवाओं, महिलाओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में हाथों में केंद्र सरकार की बर्खास्त की मांग को लेकर स्लोगन लिखी पट्टिका एवं काली पट्टी बांधकर मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश व्यक्त कर जोरदार प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी एवं एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा संविधान, रोजगार, छात्र, महिला, युवा विरोधी, देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार भाजपा की मोदी सरकार को बर्खास्त किए जाने की एवं लाठी चार्ज करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। 
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी पत्रिका लेकर राजकीय छात्रावास से जिला अधिकारी कार्यालय तक अपर जिलाधिकारी प्रशासन वेद प्रिय आर्य जी को खुला मांग पत्र सौंप कर केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान नरेश चौधरी, एड. अरविंद कुमार सिंह, एड. अजय सनवाल, राजेश कुमार, नरेश सर, हरेंद्र कुमार, संजय बीडीसी, उर्मिला देवी, ओमपाल सैनी, संतोष सैनी, कृष्ण सैनी, इरशाद कुरैशी, डॉ अरुण कुमार, संदेश केन, एड.गावस्कर, मुकेश सैनी, सागर सिंह, सोनू हरसाना, विजेंद्र सिंह बौद्ध,सी बी बिकल, आशीष, राजगब्बर, कृष्ण कुमार, अदिति सनवाल, अंशिका, प्रताप कुमार, पल्लवी, तनिशा, पूजा, वंदना राही, बिसंबर दयाल,विजेंद्र सिंह बौद्ध दिल्ली, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार, मुकुल कुमार, काकुल कुमार, निलेश, संतोष, हैप्पी, संजू, लता, बिहारी लाल, राकेश टेलर, रानी तथा अन्य लोग मौजूद रहे l
भवदीय
लुकेश कुमार राही 9720968244
अध्यक्ष
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन
रमेश सैनी 8923511243
अध्यक्ष
महात्मा फुले विकास समिति

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर