जिलाधिकारी ने ली जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 21 जुलाई 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला व्यापार बंधु समिति, निवेश मित्र पोर्टल, जिला निर्यात एवं प्रोत्साहन समिति, जिला यूजर्स समिति, जिला कौशल विकास समिति तथा जिला श्रम बंधु समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए समस्त प्रकरणों को आगामी दो दिन में नियमानुसार निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनपत्रों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में आवश्यक रूप से किया जाए।
            उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा समस्त बैकों एवं अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आवेदन पत्र को अधिकतम 15 दिवस में नियमानुसार निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्व प्राप्त किया जाए। बैठक में उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं यथा कोसी कोटवन ओद्योगिक क्षेत्र में स्थित नगर पर पुल बनाए जाने, क्षेत्र में जल निकासी हेतु नालों की सफाई कराए जाने, क्षेत्र में मीठे पानी की समस्या का निराकरण कराए जाने एवं औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (नगरीय) तथा सिंचाई विभाग को समन्वय करते हुये समस्या का निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
           गौर उद्योग केन्द्र में सफाई तथा जल निकासी की समस्या के सम्बन्ध में नगर निगम एवं एन.एच.ए.आई. को समन्वय करते हुये समस्या का निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक क्षेत्र साईट-बी, मथुरा के उद्यमियों द्वारा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में चोरी आदि की वारदातों के दृष्टिगत सी.सी.टी.वी. लगाये जाने, पार्क की बाउण्ड्री बाॅल बनवाये जाने तथा क्षेत्र में जल निकासी हेतु ड्रेनेज व्यवस्था कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को आपसी समन्वय करते हुये समस्याओं का निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
            जिलाधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं तथा आवेदनों का तत्काल निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा निर्देशित किया गया कि यदि किसी विभाग द्वारा उद्यमियों के आवेदन पत्रों का समयान्तर्गत निस्तारण नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
            बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
              जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करें। औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा सड़कों की नियमित मरम्मत कराए। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु प्रबंधन सुनिश्चित करे। प्रदूषण विभाग नियमित जांच करे तथा उद्यमियों को विभागीय मानकों के अनुसार जागरूक करे। अग्निशमन विभाग सभी उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अग्नि से बचाव हेतु प्रशिक्षित करे। औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस नियमित नियमित गश्त करती रहे तथा सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उद्यमियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
              बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, एस0पी0 यातायात राजेश कुमार तिवारी अधिशासी अभियंता सिंचाई नवीन कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (नगरीय), अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी उ0प्र0प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, बैंकों के जिला समन्वयक, उद्यमी मित्र रवि प्रकार, वरिष्ठ सहायक अरूण कुमार सहित औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर