गंगा दशहरा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

Subscribe






Share




  • National News

गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

मथुरा (मनीष शर्मा) धर्म नगरी मथुरा में गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।
यमुना किनारे स्थित विश्राम घाट पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने स्नान कर पूजा-अर्चना की, तो किसी ने दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गंगा दशहरा के मौके पर ब्रज की एक खास परंपरा भी देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं ने तरबूज-खरबूज का दान किया, वहीं कचौड़ी-जलेबी का स्वाद लेकर पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
मथुरा के पौराणिक विश्राम घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा व यमुना से सुख-शांति की कामना की।
मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है, यही वजह रही कि दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने घाटों पर पूजा-पाठ और दान-पुण्य किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर