परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Subscribe






Share




  • National News

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक की आशंका 

मथुरा। (मनीष शर्मा) अधिक मास परिक्रमा के दौरान सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मांट तहसील क्षेत्र के थाना सुरीर अंतर्गत गांव हरनौल में परिक्रमा कर रहे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिक्रमार्थियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिट्ठौली थाना नौहझील निवासी 47 वर्षीय राजकुमार पुत्र विक्रम अधिक मास की पवित्र परिक्रमा में शामिल थे। सोमवार सुबह जब वह परिक्रमा करते हुए हरनौल स्थित मंदिर के निकट पहुंचे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें संभालने तथा प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सुरीर एस, आई -प्रवल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
राजकुमार की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और श्रद्धा भाव से परिक्रमा कर रहे थे।
अधिक मास परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु ब्रज क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में यह घटना स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता की आवश्यकता की भी याद दिलाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और श्रद्धालु दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर