पेट्रोल और डीजल के दाम चार हफ्तों से भी कम समय में चौथी बार बढ़े

Subscribe






Share




  • National News

दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम चार हफ्तों से भी कम समय में चौथी बार बढ़े हैं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 51 पैसे से बढ़कर 102 रुपए 12 पैसे हो गई है यानी कि 2 रुपए 61 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल की कीमत 92 रुपए 49 पैसे से बढ़कर 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर हो गई है यानी कि 2 रुपए 71 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 51 पैसे लीटर हो गई है, यहां 2 रुपए 87 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए 21 पैसे हो गई है, यहां 2 रुपए 72 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। चेन्नई में पेट्रोल 107 रुपए 77 पैसे प्रति लीटर हुआ है। यहां दो रुपए 46 पैसे की वृद्धि हुई है।
कोलकाता में डीजल के दाम 99 रुपए 82 पैसे 2 रुपए 80 पैसे की वृद्धि हो गई है। मुंबई में डीजल 97 रुपए 83 पैसे लीटर हो गया है, 2 रुपए 81 पैसे की वृद्धि हुई है जबकि चेन्नई में 99 रुपए 55 पैसे डीजल की कीमत हो गई है, वृद्धि दो रुपए 57 पैसे हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर