मथुरा- मंदिर में साधु द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, इलाके में आक्रोश, पुलिस ने भेजा जेल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 06 मई 2026

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मंदिर परिसर में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। यह घटना कोयला अलीपुर गांव के पास यमुना किनारे स्थित एक मंदिर में सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में ही रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और घटना के समय दोनों काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर में रह रहा एक साधु (लक्ष्मी कांत, उम्र क़रीब 65 वर्ष) जो पिछले करीब तीन वर्षों से वहां सेवा कर रहा था, ने कथित तौर पर बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाया।

बताया जा रहा है कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य बच्चे और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखकर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में भारी नाराजगी देखने को मिली, ग्रामीणों द्वारा साधु को जूता-चप्पलों की माला पहनाई गई व उसकी पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर