मथुरा- शिवलिंग में दिखे भोलेनाथ के दर्शन, उमड़ा जनसैलाब

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 06 मई 2026

थाना बलदेव क्षेत्र के गांव हथककोली स्थित पटवारी देवी मंदिर में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को आस्था और श्रद्धा में डुबो दिया। मंदिर में विराजमान शिवलिंग में ग्रामीणों को भगवान भोलेनाथ के साक्षात दर्शन होने का दावा किया जा रहा है। इस खबर के फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, शिवलिंग में उन्हें भोले बाबा की आकृति स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसे उन्होंने एक दिव्य चमत्कार माना। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धा भाव से दर्शन कर रहे हैं और भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा है। श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं, बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भजन-कीर्तन का आयोजन लगातार जारी है। देवरात्रि तक दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

कुछ लोग इसे आस्था का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे भगवान का संकेत बता रहे हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह चमत्कारिक घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर-दराज से भी श्रद्धालु पटवारी देवी मंदिर पहुंचकर इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। फिलहाल, मंदिर आस्था के अद्भुत संगम के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर