मथुरा- दंपति से लूट, बड़ी रकम से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 06 मई 2026

मथुरा से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है, जहां थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती को निशाना बनाते रुपये से भरा बैग छीन लिया।

दरअसल, पीड़ित दंपती राजस्थान के भरतपुर से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक प्लॉट बेचा था, जिसके बदले मिली 2.70 लाख रुपये की रकम बैग में रखी हुई थी। जैसे ही वे मुड़ेसी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से गायब हो चुके थे। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर