मथुरा- ट्रक में रद्दी के नीचे छिपा था लाखों का गांजा, दो गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 05 मई 2026

मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सुरक्षा एजेंसियों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। महुअन टोल प्लाजा के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस तस्करी का पर्दाफाश किया।

सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर टीम पहले से ही सतर्क थी। जैसे ही संदिग्ध ट्रक को रोका गया और उसकी जांच की गई, तो ऊपर से साधारण कागज का कचरा नजर आया। लेकिन जब ढंग से तलाशी ली गई तो उसके नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के बोरे मिले, जिनका कुल वजन करीब 83 किलो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 41 लाख बताई जा रही है।

इस मामले में दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया है, जो हरियाणा के नूंह क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह खेप एक अन्य व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। तस्करी को छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का भी सहारा लिया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर