ब्रेकिंग न्यूज़ : 2 हत्याओं के खुलासे के बाद गिरफ्तार बदमाशों का और रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
- 6 years ago
- 5745 views
Subscribe
Share
- States News
राकेश पचौरी
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 18 नवंबर 2020
थाना जमुनापार क्षेत्र में ढहरूआ गांव के पास बदमाशों के साथ जमुनापार पुलिस वृंदावन पुलिस व एसओजी पुलिस की मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल दोनों बदमाशों सहित 3 बदमाश गिरफ्तारी किए गए हैंं।
आपको बता दें कि इन्हीं बदमाशों के द्वारा 15 तारीख को राया के व्यापारी दिलीप अग्रवाल की लूट के उपरांत हत्या कर शव को घोषणा के पास यमुनापार क्षेत्र में फेंक दिया था। इसके साथ ही इन्ही बदमाशों ने से ही गांव के रहने वाले विक्रम सिंह की 9 तारीख को हत्या कर यमुना नदी में भी शव फेंक दिया था, जिसके चलते मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार इन बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी और प्रयास किए जा रहे थे।
आज पुलिस को सूचना मिली कि यह बदमाश ऑटो में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं जिसके चलते आज पुलिस एवं पुलिस ने गांव ढहरूआ के समीप बदमाशों की घेराबंदी की। अपने आप को गिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनमें से सचिन व धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी है और घायल हो गये हैं। वहीं पुलिस द्वारा दोनों घायल बदमाशों को मथुरा के जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है।
इसके साथ ही इस मुठभेड़ में कुल 3 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। फ़िलहाल पुलिस के द्वारा इनके और अपराध रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही 1 बदमाशों से घटना में प्रयुक्त एक ऑटो व दो तमंचा भी बरामद किए गए हैं।



