छाता रामलीला में हुआ लंका दहन लीला का आयोजन 

Subscribe






Share




  • National News

छाता रामलीला में हुआ लंका दहन लीला का आयोजन 

लोग आए उत्साहित नजर

छाता-श्री रामलीला महोत्सव समिति (रजि.) छाता के तत्वावधान में भव्य और ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।जिसके क्रम मे शुक्रवार रात्रि को हनुमान जी द्वारा सीता माता की खोज के बाद लंका दहन की लीला का आयोजन किया गया। लीला में आए सभी मुख्य अतिथियों का कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।।लीला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उत्साहित नजर आई। वही इस दौरान कमेठी के अध्यक्ष  सुनील कुमार पहलवान,प्रबंधक कपिल गुप्ता,कोषाध्यक्ष नरेश कुमार,मेला प्रभारी  राकेश वार्ष्णेय,मेला व्यवस्थापक योगेश कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता,श्री ज्ञान चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी शशांक वार्ष्णेय,बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर