ब्रेकिंग न्यूज़, कासगंज : माँ-बाप ने की बेटे की हत्या
- 6 years ago
- 3699 views
Subscribe
Share
- Crime
नरेन्द्र पालीवाल
टीटीआई न्यूज़
कासगंज 22 नवंबर 2020
जनपद में एक कलयुगी पिता द्वारा रिश्तों का खून करने का मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में एक कलयुगी पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
आपको बता दें यह पूरा मामला कासगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मामो गांव का है, जहां कलयुगी पिता ने अपने 21 वर्षीय बेटे आकाश की गला घोंटकर बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी, वहीं हत्या कर कलयुगी पिता और आकाश की सौतेली माँ अपने दो बच्चों के साथ वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और मृत आकाश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आपको बता दें मृतक आकाश की मां ने 21 साल पहले आग लगाकर खुद को आग के हवाले किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी और उसके पिता ने 12 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिस पर अब दो बच्चे भी हैं। आकाश का अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपी पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मौका देख अपनी पहली पत्नी के लड़के आकाश की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पिता और उसकी दूसरी बीवी को अलीगढ़ जनपद के गंगीरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

