उत्तर प्रदेश, मथुरा : बाबूगढ़ में यमुना के बढ़ते जलस्तर से जमीन में भारी कटान होने से पकी हुई फसल में भारी नुकसान

Subscribe






Share




  • States News

मनीष अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 30 अगस्त 2020

जनपद के अंतर्गत आने वाले तहसील छाता के थाना शेरगढ़ के पास ग्राम पंचायत बाबूगढ़ मैं यमुना का जलस्तर बढ़ने से फसल में भारी नुकसान आपको बताते चलें कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से धानों की पकी हुई फसल में भारी नुकसान होने लगा है।

इस वक्त किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ने लगी है बाबूगढ़ के खादर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानों की जमीन यमुना में कटने लगी है जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और 10 दिन से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ने के कगार पर है जिससे कि किसानों की फसल काफी यमुना में कटने लगी है।

इस बार किसानों की फसल यमुना में ही कट चुकी है जिससे कि किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आपको बता दें किसान केशव पायला की 2 एकड़ से ज्यादा धानों की फसल यमुना में कट चुकी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर