मथुरा में पुलिस मुठभेड़, बाजना फायरिंग कांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Subscribe






Share




मथुरा BREAKING NEWS

मथुरा में पुलिस मुठभेड़, बाजना फायरिंग कांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के बाजना में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ में एक आरोपी कनक के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनक पुत्र कमल सिंह निवासी कोटा और करन पुत्र भूरी सिंह निवासी बाटी, थाना जैत, मथुरा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी 5 अक्टूबर को बाजना में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात करीब 3:25 बजे रोमेक्स स्कूल जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कनक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, .315 बोर के चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर