राष्ट्रीय जन परिवर्तन पार्टी ने छाता विधानसभा प्रत्याशी किया घोषित

Subscribe






Share




  • National News

राष्ट्रीय जन परिवर्तन पार्टी ने छाता विधानसभा प्रत्याशी किया घोषित 

छाता- छाता में राष्ट्रीय जन परिवर्तन पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह (नरी वाले)ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस प्रेस वार्ता के आयोजन का उद्देश्य छाता विधानसभा से उनके प्रत्याशी राधा जादौन से आमजन का परिचय करवाना।साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी अभी नयी नयी रजिस्टर्ड हुई है तथा पूरे उत्तर प्रदेश मे लगभग 100 सीटों पर उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।तथा उनकी पार्टी के छाता विधानसभा उम्मीदवार फिक्स है उन्हें बदला नहीं जाएगा।छाता में चल रहे धरने को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी है और खड़ी रहेगी।इस वार्ता के दौरान उनके उम्मीदवार राधा जादौन ने बताया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएगी और जनता के साथ जनता के बीच हमेशा मौजूद रहेंगी।तथा नारी शक्ति के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेंगी।साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की पिछले 40 सालों से छाता में कोई बदलाव नहीं हुआ है इस बार जनता को बदलाव करना चाहिए और उन्हें एक मौका जरूर देना चाहिए।इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उज्ज्वल अग्रवाल, महासचिव अविनाश शर्मा,पार्टी के उपाध्यक्ष हरीश जादौन आदी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर