रंग मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के दर्शन कर तृप्त हुये श्रद्धालु

Subscribe






Share




विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (19-11-2020)

उत्तर भारत के विशालतम श्री रंग मन्दिर में गुरुवार को दिव्याकर्षक अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन वैदिक अनुष्ठान पूर्वक किया गया। जिसके दर्शनार्थ भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि कोविड 19 के चलते करीब सात माह तक दक्षिणात्य शैली के विशालतम श्री रंग मन्दिर के दर्शन आम भक्तो के लिये बन्द थे। विगत 30 अक्टूबर को दर्शन खुलने के उपरांत गुरुवार को प्रथम बार अन्नकूट महोत्सव के दिव्य दर्शन भक्तों को सुलभ कराये गये।

प्रातःकाल से ही मन्दिर के सेवायत पुजारियों द्वारा श्री गोदारनगमन्नार भगवान के मुख्य गर्भगृह के समक्ष स्वर्ण रजत निर्मित थालो में विविध प्रकार के व्यंजन सजाये गये। साथ ही अनेक प्रकार के मिष्ठान, फल- मेवा इत्यादि निवेदित किये गये। निर्धारित समयानुसार 12.30 बजे भक्तो के लिये दर्शन खोलते ही रंगनाथ भगवान के  जय जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा। ठाकुर गोदारनगमन्नार की एक झलक पाने को भक्त लालायित दिखाई दे रहे थे। महंत गोवर्धनपीठाधीश्वर बालकस्वामी जी के आचार्यत्व में वेदपाठी विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार कर वातावरण को भक्तिमय स्वरूप प्रदान कर रहे थे। श्री  रामानुज सम्प्रदाय की परम्परानुरूप श्री आलवन्दार स्त्रोत का सस्वर पाठ विद्वानों द्वारा किया गया। दर्शनों के दौरान प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग का पूर्ण पालन किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर