देवरिया की महिला के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, वजह रही क्या?

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 22 अप्रैल 2026

थाना बलदेव पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा 13 अप्रैल को देवरिया की महिला की हत्या कर शव को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी (नोएडा से आगरा की तरफ) पर फेंकने वाले 02 अभियुक्तगण को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 04 खोखा कारतूस .315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त कार औरा (हौण्डई) रजि0सं0 UP 14 RT 4857 एवं घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 पाना व 01 पैचकश, गाडी से मृतिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व एक लाल पर्स बरामद किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 13.04.2026 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी पर नोएडा से आगरा की तरफ एक अज्ञात महिला उम्र करीब 26 का शव जिसकी गला दबाकर हत्या की गयी थी, बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त निकिता चन्द पुत्री स्व0 कमल चन्द निवासी खेर बनुआ थाना गौरी बाजार जिला देवरिया उप्र उम्र करीब 26 वर्ष के रूप मे हुई थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना बलदेव पर मु0अ0सं0-143/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 का अभियोग अज्ञात मे पंजीकृत किया गया। कल दिनांक 21.04.2026 को समय 22.09 बजे थाना बलदेव पुलिस व स्वाट टीम छौली पुलिया पर चैंकिग कर रहे थी, तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मृतका के हत्यारे औरा (हौण्डई) कार संख्या UP 14 RT 4857 से रैपुरा जाट की तरफ से कासिमपुर अण्डरपास की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया, जवाबी फायरिंग मे कार सवार दोनों अभियुक्तगण घायल हो गये, जिनके पैर में गोली लगी है, घायल अभियुक्तगण से नाम पता पूछा तो क्रमशः 1. ब्रजेश कुमार पुत्र सूरज सिंह निवासी नंगला रमी थाना अछल्दा जनपद औरेया उम्र करीब 29 वर्ष और 2. विकास पुत्र रामदास निवासी ग्राम गपचिया पोस्ट समतर थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र करीब 24 वर्ष बताए गए। घायलों को उपचार हेतु  जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी देखें- मथुरा के बुक विक्रेता भी परेशान?

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर