उत्तर प्रदेश : आज लाखों दीयों से जगमगायेगी राम की पौड़ी अयोध्या

Subscribe






Share




  • States News

ऋषभ वर्मा

अयोध्या 13 नवंबर 2020

आज अयोध्या में राम की पौड़ी को लाखों दीयों से जगमगाया जाएगा, लोगों के लिए वर्चुअल दीपोत्सव की भी सुविधा की गई है।

अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद ये पहली दिवाली है।

ऐसे में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज का मुख्य कार्यक्रम दोपहर तीन बजे के बाद शुरू होगा, जिसका प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा।

हर बार की तरह राम की पौड़ी को लाखों दीयों से रोशन किया जाएगा, इसके अलावा अयोध्या में मौजूद सभी मंदिरों, घरों के बाहर भी दीये जलाए जाएंगे। करीब 5.50 लाख दीयों से अयोध्या को रोशन किया जाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर