मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

स्वच्छता संकल्प महा अभियान: "हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है"
मथुरा/वृन्दावन, 19.07.2026

ब्रज भूमि की पावनता और सुंदरता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से आज मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

आज दिनाँक 19.07.2026 को जिलाधिकारी मथुरा, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से इस महा अभियान का नेतृत्व करते हुए "हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" का जोरदार नारा दिया। इस संकल्प के साथ ही परिक्रमा मार्ग वृन्दावन के विभिन्न प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया। सड़कों की सफाई, रास्तों के किनारों से कचरा हटाने और पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए कार्य किया गया। अभियान के दौरान जिलाधिकारी मथुरा, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने वृन्दावन की गलियों और मंदिरों के आसपास मौजूद स्थानीय नगरवासियों, दुकानदारों तथा श्रद्धालुओं से ब्रज धाम की पवित्रता को बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण त्याग करने, और पर्यावरण व जन-स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले गीले व सूखे कचरे को खुले में अथवा सड़कों पर इधर-उधर फेंकने के बजाय हमेशा निर्धारित कूड़ेदानों का ही प्रयोग करने की अपील की गयी ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर