मुड़िया पूनो मेले में तैनात पुलिस कर्मियों को मिलेगी किस-किस की ट्रेनिंग

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 19.07.2026                         मुड़िया पूनो मेले में तैनात पुलिस कर्मियों को मिलेगी संयम, संवेदनशीलता, भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण विकसित करना और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग।

आगामी मुड़िया पूनो मेला (23-30 जुलाई 2026) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशानुसार, सुरेश चंद्र रावत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में 20 जुलाई 2026 को राधे सेवा सदन, गोवर्धन में पुलिस बल के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला मेला क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के सम्बन्ध में आयोजित की जाएगी। इस सत्र में सेक्टर पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी भाग लेंगे। विशेषज्ञ वक्ताओं तथा चिकित्सकों द्वारा उन्हें भीड़ नियंत्रण, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक दृष्टिकोण, प्राथमिक उपचार और सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर