परखम गूजर में जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज

वृन्दावन (17-02-2021)

थाना वृन्दावन के गांव परखम गूजर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में फायरिंग हो गई। जिसमे 1 युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मथुरा के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

वृंदावन कोतवाली रमणरेती चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परखम गूजर निवासी श्रीभान पुत्र महावीर ने बताया है कि गांव के नामजद लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। आज बुद्धवार को पड़ोस के ही एक नामजद व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कंडे और बटोरे लगा रहे थे।

जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पैर में लगने से श्रीभान जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। 

थाने पहुंचे घायल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है। बाद में उसे पैर में गोली फंसने के कारण उसे मथुरा स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर